पश्चिमी हिमालय के ग्लेशियर रिज़र्व में 70% गिरावट, बढ़ी चिंता

देहरादून: विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियर रिज़र्व में लगभग 70% तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस alarming स्थिति को देखते हुए देहरादून में एक स्टेकहोल्डर परामर्श बैठक आयोजित की गई, जिसमें वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया।

बैठक में “Integrated Himalayan Action Plan” तैयार करने पर चर्चा हुई ताकि जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हिमालयी पारिस्थितिकी और जल स्रोतों की रक्षा की जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह रुझान जारी रहा, तो आने वाले वर्षों में उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत के जलस्रोतों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

#DehradunNews #HimalayanGlaciers #ClimateChange #UttarakhandNews #Environment #GlobalWarming #SaveHimalayas #SustainableDevelopment #WaterCrisis #GlacierMelt


Exit mobile version