ऋषिकेश को जाम से मिलेगी मुक्ति: अगस्त से शुरू होगा 1100 करोड़ का 4-लेन बाईपास, चारधाम यात्रा होगी आसान

देहरादून/ऋषिकेश: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और पर्यटन के प्रमुख केंद्र ऋषिकेश में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने वाली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के दौरान जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने ऋषिकेश बाईपास परियोजना को तकनीकी और वित्तीय मंजूरी दे दी है।

परियोजना की मुख्य विशेषताएं:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बाईपास न केवल ऋषिकेश शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम करेगा, बल्कि मुनिकीरेती और तपोवन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों को भी राहत देगा। यह बाईपास भट्टोवाला और ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

Exit mobile version