UK Board Result 2026: आज सुबह 10 बजे जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) से जुड़ी बड़ी खबर है। साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए करीब 2.5 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। परिषद आज यानी 25 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित करने जा रहा है।

रामनगर मुख्यालय से जारी होगा रिजल्ट बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षा परिणाम रामनगर स्थित बोर्ड मुख्यालय में घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री और बोर्ड के सभापति की मौजूदगी में रिजल्ट की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

2.5 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला इस साल उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदेश भर से लगभग 2.5 लाख छात्र सम्मिलित हुए थे। परीक्षा के बाद से ही छात्र और अभिभावक बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन कार्य पूरा कर परिणाम जारी करने की तैयारी की है।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट (How to Check UK Board Result): छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर ‘High School’ या ‘Intermediate’ रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना ‘Roll Number’ और दिया गया ‘Captcha’ कोड दर्ज करें।
  4. ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. भविष्य के लिए अपने मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

छात्र एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर छात्र धैर्य बनाए रखें। DehradunNews.com की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं!

Exit mobile version