उत्तराखंड में अन्य राज्यों के वाहनों पर अब लगेगा ‘ग्रीन सेस’, जानिए इसका उद्देश्य

देहरादून। राज्य सरकार ने उत्तराखंड स्थापना-दिवस (9 नवंबर 2025) से एक नई पहल के रूप में “ग्रीन सेस” लागू करने की घोषणा की है।
यह उपकर उन वाहनों पर लागू होगा जो अन्य राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करेंगे। इस योजना का उद्देश्य वायु प्रदूषण में कमी, हरित अधोसंरचना का निर्माण तथा स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन जुटाना है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह सेस टोल-प्लाजा या राज्य-सीमा प्रवेश बिंदुओं पर वसूला जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

UttarakhandNews #GreenCess #Environment #DehradunNews #PollutionControl #SmartTraffic #DhamiGovernment

Exit mobile version