संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत और अस्पताल में हंगामा

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत और अस्पताल में हंगामा
👁️ 88 Views

देहरादून के जाखन क्षेत्र में बुधवार को एक 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
#DehradunNews #DehradunCrime #BreakingNews

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000

बताया जा रहा है कि मृतका अपने रिश्तेदारों के साथ जाखन इलाके में रह रही थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई और अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया
#Dehradun #CrimeNews #UttarakhandNews

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही पुलिस युवती के परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।
#DehradunUpdates #DehradunLive #BreakingUpdates

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई है, इसलिए पूरे मामले की पारदर्शी जांच जरूरी है।
#DehradunLatestNews #DehradunToday #UttarakhandUpdates

🔥 ताजा खबरें
📂 कैटेगरीज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top