देहरादून में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू

देहरादून में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू
👁️ 3 Views

देहरादून। जिला अधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से दिव्यांगजनों को डीडीआरसी केंद्र तक आने-जाने के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू कर दी गई है। इस केंद्र पर प्रमाण पत्र, कृत्रिम अंग, चिकित्सा और काउंसलिंग जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
#Dehradun #Divyang #DDRC #FreeService

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000

आज गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में राज्य का पहला जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (DDRC) शुरू होने के बाद अब प्रत्येक बुधवार को दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए निःशुल्क वाहन सेवा भी उपलब्ध होगी। यह सेवा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से शुरू की गई है।
#UttarakhandNews #DisabilitySupport #SocialWelfare

बुधवार को सर्वे चौक पर मानसिक दिव्यांग अदिति गर्ग के हाथों इस निःशुल्क वाहन सेवा का शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन 11 दिव्यांगजनों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
#Inclusion #Accessibility #FreeTransport

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाना और उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया कराना हम सबका दायित्व है। इसके लिए जिला चिकित्सालय में एक डेडिकेटेड सेंटर खोला गया है, जहां प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, फिजियोथेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, इलाज, कृत्रिम उपकरण और रोजगार प्रशिक्षण की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
#DMDehradun #DivyangCare #RehabilitationCenter

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को अब केंद्र तक आने-जाने के लिए विशेष वाहन उपलब्ध रहेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि हर बुधवार को सर्वे चौक से गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय तक आने-जाने के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध होगी।
#SocialInitiative #SeniorCitizens #SupportSystem

इस सेवा का उद्देश्य दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र बनवाने और चिकित्सीय कार्यों के लिए अस्पताल तक पहुँचने में सहूलियत प्रदान करना है। यह व्यवस्था जिला समाज कल्याण कार्यालय, देहरादून द्वारा सुनिश्चित की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस वाहन सुविधा के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
#GovernmentSupport #FreeFacility #DehradunNews

🔥 ताजा खबरें
📂 कैटेगरीज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top