हरिद्वार: स्वामी परमानंद गिरि के 71वें संन्यास जन्मोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, अक्षय तृतीया पर ‘अखंड परमधाम घाट’ का किया लोकार्पण

हरिद्वार: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे, जहाँ उन्होंने आध्यात्मिक और विकास कार्यों से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने युग पुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज के 71वें संन्यास जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार को एक नई सौगात देते हुए ‘अखंड परमधाम घाट’ का विधिवत लोकार्पण किया। गंगा तट पर निर्मित यह नया घाट श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा और आस्था का नया केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

मुख्यमंत्री ने इस दौरान संतों के साथ राज्य के विकास और चारधाम यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना भी की। कार्यक्रम में भारी संख्या में साधु-संत और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version