रुद्रपुर। आज अमन कार्यालय चक्की मोड़ में भजपुरी गांव निवासी राहुल (20 वर्ष) और उसका छोटा भाई कृष्णा (15 वर्ष) का मामला संज्ञान में लाया गया। दोनों भाई जन्म से ही बोलने में असमर्थ हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन एवं समाज कल्याण विभाग से संपर्क किया गया। इस संबंध में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही दोनों बच्चों के घर का विजिट कर आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए जाएंगे। इसके बाद दोनों भाइयों के लिए विकलांग पेंशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से राहुल और कृष्णा को आगे की जिंदगी में कुछ आर्थिक सहारा मिल सकेगा।