
Dehradun से देर रात एक बड़ी सुरक्षा खबर सामने आई है, जहां केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में इस व्यक्ति के पाकिस्तान से जुड़े होने और ISI लिंक होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000
🔍 क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति काफी समय से एजेंसियों की निगरानी में था। खुफिया इनपुट मिलने के बाद देर रात ऑपरेशन चलाकर उसे हिरासत में लिया गया।
जांच में यह भी सामने आया है कि वह कोड वर्ड के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से संपर्क में था।
🎯 बड़े ठिकाने थे निशाने पर
एजेंसियों की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि संदिग्ध ने
👉 Indian Military Academy (IMA)
👉 ISBT Dehradun (ISBT)
👉 Uttarakhand Police Headquarters (PHQ)
जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों को संभावित टारगेट के रूप में चिन्हित किया था।
🛡️ पीएम दौरे से पहले हाई अलर्ट
आगामी प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर थीं। इसी दौरान मिले इनपुट के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
👮 जांच जारी
फिलहाल एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि
- संदिग्ध के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं
- उसे फंडिंग और निर्देश कहां से मिल रहे थे
- क्या वह किसी बड़े हमले की साजिश को अंजाम देने वाला था


