उत्तराखंड

रुद्रपुर और हल्द्वानी में पांडे इंटरटेनमेंट्स एंड प्रोडक्शंस ने कराया ऑडिशन

उत्तराखंड इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और उभरती हुई स्थानीय प्रतिभाएँ फिल्म उद्योग को लगातार आकर्षित कर रही हैं। इसी क्रम में पांडे इंटरटेनमेंट्स एंड प्रोडक्शंस अपनी नई फिल्म, वेब सीरीज और शॉर्ट मूवीज के लिए ऑडिशन आयोजित कर रहा है।

प्रोडक्शन हाउस के निर्माता दीपक पांडे और ममता पांडे ने हाल ही में रुद्रपुर और हल्द्वानी में ऑडिशन कराए। रुद्रपुर के एमिनिटी पब्लिक स्कूल में 68 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि हल्द्वानी के सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में 73 कलाकारों ने ऑडिशन दिया। #Rudrapur #Haldwani

इस मौके पर निर्माता दीपक पांडे और ममता पांडे के साथ फिल्म के लेखक, निर्देशक और अभिनेता अनुग्रह अग्निहोत्री, प्रज्वल पांडे और असिस्टेंट ऋषिका भी मौजूद रहे। सभी ने स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जिसे सही मंच देने की जरूरत है। #PandeyEntertainments #FilmAuditions #WebSeriesCasting #ShortMovies #GraphicEra

पांडे इंटरटेनमेंट्स एंड प्रोडक्शंस इससे पहले उत्तराखंड की वादियों में फिल्म दून एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी कर चुका है। यह फिल्म देहरादून, हल्द्वानी, भीमताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर के लोकेशनों पर फिल्माई गई थी। फिल्म के लेखक और निर्देशक अनुग्रह अग्निहोत्री ने इसमें अभिनय भी किया है। वहीं, बाल कलाकार रितिका शर्मा और उत्तराखंड की अभिनेत्री अंकिता परिहार ने अपनी दमदार अदाकारी से खास पहचान बनाई। ##ActingOpportunities #YouthTalent #BollywoodInUttarakh #AuditionAlert

फिल्म इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि उत्तराखंड में लगातार हो रहे ऑडिशन और शूटिंग से प्रदेश के कलाकारों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय टैलेंट राज्य को फिल्म और वेब सीरीज प्रोडक्शन का हॉटस्पॉट बना रहे हैं।

निर्माता दीपक पांडे ने बताया कि अगला ऑडिशन 27 सितम्बर (शनिवार) को देहरादून के ग्राफिक एरा परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। #DehradunAudition #UttarakhandTalent #DoonsExpress #FilmIndustry

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *