हरिद्वार में दिखी दुर्लभ जंगली बिल्ली, शिवालिक नगर में मचा हड़कंप

हरिद्वार में दिखी दुर्लभ जंगली बिल्ली, शिवालिक नगर में मचा हड़कंप
👁️ 2 Views

हरिद्वार। हरिद्वार के शिवालिक नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक दुर्लभ प्रजाति की जंगली बिल्ली (वाइल्ड स्वीट कैट) देखी। अचानक इलाके में इस जंगली बिल्ली के आने से लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और स्नेक मैन भोला को दी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000

सूचना मिलते ही स्नेक मैन भोला और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने जंगली बिल्ली को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे जंगल के अंदर सुरक्षित रूप से छोड़ दिया। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार ऐसी दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली देखी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि इस तरह के जंगली जीव नजर आएं तो तुरंत विभाग को सूचित करें और स्वयं उन्हें पकड़ने का प्रयास न करें।

HaridwarNews #WildCatRescue #ShivalikNagar #SnakeManBhola #ForestDepartment #WildlifeRescue #UttarakhandNews

🔥 ताजा खबरें
📂 कैटेगरीज
Scroll to Top