पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष विधानसभा सत्र मात्र एक “दिखावा” है। उन्होंने कहा कि केवल दो दिन का यह सत्र राज्य की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर गंभीर चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है।
रावत ने साथ ही सवाल उठाया कि यह सत्र गढ़वाल क्षेत्र के बजाय राजधानी देहरादून में क्यों आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि राज्य की विकास यात्रा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत मंथन के लिए इसे और व्यापक स्वरूप दिया जाए।
#हरिशरावत #उत्तराखंडविधानसभा #राज्यस्थापनादिवस #उत्तराखंड #देहरादूनसमाचार #कांग्रेस #गढ़वाल