लाखवार डैम भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीणों का विरोध, निष्पक्ष मुआवजे और रोजगार की मांग

लाखवार डैम भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीणों का विरोध, निष्पक्ष मुआवजे और रोजगार की मांग
👁️ 54 Views

टिहरी गढ़वाल जिले में लाखवार डैम परियोजना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। परियोजना के लिए 32 गांवों से करीब 105 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 1974 से 1992 के बीच अधिग्रहित भूमि के लिए उन्हें आज तक उचित मुआवजा नहीं मिला।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000

अब जब अतिरिक्त 53 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है, तब भी ग्रामीणों को न तो पारदर्शी मुआवजा मिल रहा है और न ही परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।

इस मुद्दे पर प्रशासन ने प्रभावित गांवों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद बैठक की। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

#लाखवारडैम #टिहरीगढ़वाल #भूमिअधिग्रहण #उत्तराखंड #ग्रामीणआंदोलन #मुआवजाविवाद #DevelopmentProject #UttarakhandNews

🔥 ताजा खबरें
📂 कैटेगरीज
Scroll to Top