उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर ‘जन वन महोत्सव’ — पर्यावरण और रोजगार का संगम

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर ‘जन वन महोत्सव’ — पर्यावरण और रोजगार का संगम
👁️ 56 Views

रामनगर, नैनीताल:
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित ‘जन वन महोत्सव’ में मुख्यमंत्री ने देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पर्यावरण संतुलन और सतत विकास के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए उत्तराखंड इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ आगे बढ़ रहा है।
राज्य ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए आधुनिक तकनीक और नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री यंग इकोप्रेन्योर योजना अब धरातल पर उतर रही है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन आधारित कौशल उद्यमों से जोड़ा जा रहा है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार सृजन भी सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल और विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे।


#उत्तराखंड_राज्य_स्थापना_जयंती #जन_वन_महोत्सव #रामनगर #नैनीताल #पर्यावरण_संरक्षण #इको_टूरिज्म #यंग_इकोप्रेन्योर_योजना #सतत_विकास #UttarakhandNews #Uttarakhand25Years

🔥 ताजा खबरें
📂 कैटेगरीज
Scroll to Top