
देहरादून/टिहरी: उत्तराखंड की टिहरी झील एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता की गवाह बनने जा रही है। 8 से 12 अप्रैल तक होने वाले 25वें ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर में देशभर की 19 टीमों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। सोमवार को देहरादून में आईजी मनु महाराज ने जानकारी दी कि इसमें कैनोइंग, कयाकिंग और रोइंग की कुल 52 स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस आयोजन से न केवल राज्य के खिलाड़ियों को मंच मिलेगा, बल्कि टिहरी में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000
🔥 ताजा खबरें
📂 कैटेगरीज


