
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन ने ऋषिकेश में दिव्यांग (Specially Abled) खिलाड़ियों के लिए एक अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग एथलीटों को सशक्त बनाना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विश्व स्तरीय मंच प्रदान करना है। यह केंद्र केवल खेलों तक सीमित न रहकर दिव्यांगों के समग्र विकास और सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000
🔥 ताजा खबरें
📂 कैटेगरीज


