उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ननकाना साहिब बड़े गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

काशीपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ननकाना साहिब बड़े गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित नगर कीर्तन यात्रा में शामिल होकर उन्होंने कहा कि यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, एकता और गुरु साहिब के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान है।

सीएम ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने कश्मीरी पंडितों पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध डटकर आवाज उठाई और कहा था –

औरंगज़ेब के अत्याचारों के बावजूद गुरुजी ने धर्म की रक्षा करते हुए अपना शीश बलिदान कर दिया।

इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

काशीपुर #मुख्यमंत्रीधामी #गुरुतेगबहादुर #शहीदीदिवस #नगरकीर्तन #ननकानासाहिब #धर्मकीरक्षा #सिखइतिहास #बलिदान #आस्था #एकता #UttarakhandNews

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *