
देहरादून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सोमवार को विकासनगर क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस एसएसपी के निर्देश पर होटल, ढाबों और स्पा सेंटरों में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान विकासनगर बाजार के दो स्पा सेंटरों में काम कर रही 7 महिलाएं बिना वैध दस्तावेजों और सत्यापन के पाई गईं। पुलिस ने इन महिलाओं को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत चालान की कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाहरी राज्यों से आकर काम करने वालों का सत्यापन अनिवार्य है और नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000
🔥 ताजा खबरें
📂 कैटेगरीज


