
सहस्त्रधारा रोड निवासी ललिता चौधरी ने वह कर दिखाया जो पुलिस डेढ़ साल में नहीं कर पाई। फरवरी 2024 में उनके 18 वर्षीय बेटे क्षितिज की एक अज्ञात डंपर की टक्कर से मौत हो गई थी। पुलिस ने साक्ष्य न मिलने का हवाला देते हुए केस बंद कर दिया था। लेकिन ललिता ने हार नहीं मानी और खुद महीनों तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सड़कों की खाक छानी। आखिरकार उन्होंने डंपर और उसके मालिक का पता लगा लिया। उनके द्वारा सौंपे गए सबूतों के आधार पर अब एसएसपी देहरादून ने मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000
🔥 ताजा खबरें
📂 कैटेगरीज


