देहरादून में छठ महापर्व का समापन: हजारों भक्तों ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया
!-->
देहरादून में छठ महापर्व का अंतिम दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। तड़के सुबह से ही शहर के विभिन्न घाटों, तालाबों और जलाशयों पर श्रद्धालु एकत्र हुए और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। सूर्य देव की उपासना और संतान सुख की कामना के साथ महिलाओं ने व्रत पूरा किया।
!-->
!-->
राजपुर रोड, ऋषिकेश रोड, क्लेमनटाउन, पटेलनगर और नालापानी क्षेत्रों के घाटों पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ रही। भक्तों ने घाटों को फूलों और दीपों से सजाया, जिससे पूरा माहौल भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया।

