रुड़की में विक्षिप्त भिखारिन के पास लाखों का ‘खजाना’: 12 सालों से सड़क पर भीख मांग रही थी, वीडियो वायरल
!-->
रुड़की, 26 अक्टूबर 2025: उत्तराखंड के रुड़की जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा में एक चौंकाने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है। यहां पिछले 12-13 सालों से सड़क किनारे एक मकान के बाहर बैठकर भीख मांगने वाली एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के पास से लाखों रुपये के नोट और सिक्कों का अंबार बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब एक व्यक्ति ने महिला को वहां से हटाने की कोशिश की, तो उसके साथ रखे दो कट्टों (झोलों) को खोला गया। अंदर 10-20 रुपये के नोटों और ढेर सारे सिक्कों की भारी

