कार्लीगाड में बाढ़ से एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या 30 हुई
!-->
देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड में सोमवार रात हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण लापता हुए एक और व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसके साथ ही, जिले में इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। यह शव मलबे में दबा हुआ था, जिसकी पहचान वीरेंद्र उरांव निवासी झारखंड के रूप में हुई है। वीरेंद्र अपने दो अन्य साथियों के साथ मलबे में दब गए थे, जिनकी तलाश अभी भी जारी है। रेस्क्यू टीमें लगातार लापता लोगों को खोजने में जुटी हैं, लेकिन मलबा और भूस्खलन राहत कार्यों में बाधा डाल रहे

