केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या — इस वर्ष पहुँचे 17.7 लाख भक्त
!-->
देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब तक 17.7 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 1.25 लाख अधिक हैं।
!-->
!-->
चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं, लेकिन इस बार यात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। उत्तराखंड पर्यटन विभागके अनुसार, इस बार यात्रा सीजन की शुरुआत से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही।

