देहरादून सरकारी स्कूल में बच्चों से मजदूरी कराए जाने का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश
!-->
देहरादून के बंजारावाला क्षेत्र स्थित एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटे बच्चों को बजरी और रेत ढोते हुए देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
!-->
!-->
वीडियो में दिखाया गया है कि स्कूल परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था और बच्चों से उसमें मजदूरी कराई जा रही थी। मामले ने अभिभावकों और सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा कर दिया है।
!-->
!-->
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच शुरूकर दी गई है और


