यूकेएसएसएससी सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) परीक्षा स्थगित, अब 16 नवंबर 2025
!-->
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा पहले 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक कांड और युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद इसे अब 16 नवंबर 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। आयोग ने इस परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसमें मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम द्वारा सख्त चेकिंग की जाएगी। यह परीक्षा देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए

