हवाई सेवाओं के विस्तार पर सरकार का जोर, हेलीकॉप्टर से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय
!-->
!-->
उत्तराखंड में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, हेलीकॉप्टर सेवा से जुड़ेंगे जिले
!-->
!-->
!-->
उत्तराखंड सरकार राज्य में पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों को चरणबद्ध तरीके से हेलीकॉप्टर सेवाओंके माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दुर्गम और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करना है, खासकर आपातकाल और आपदा की स्थिति में।

