जवाड़ी बाईपास पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, केदारनाथ हाईवे का आवागमन प्रभावित
!-->
रुद्रप्रयाग: जवाड़ी बाईपास पर स्थित पुल की एक तरफ की एप्रोच रोड सोमवार रात्रि हुई बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। यह मार्ग केदारनाथ हाईवे को जोड़ता है और लगातार धंसने के कारण वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया है।
!-->
!-->
इससे सभी वाहन रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार से बद्रीनाथ हाईवे होकर रेंग-रेंग कर चल रहे हैं, जिससे हाईवे पर दिनभर जाम और यातायात की समस्या बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन ने तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और केदारघाटी के लिए बेलनी पुल मार्ग के माध्यम से वाहनों का संचालन सुनिश्चित किया है।
!-->
!-->



