देहरादून में निजी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित — महिला की मौत पर मेडिकल लापरवाही की जांच शुरू
!-->
देहरादून। राजधानी देहरादून में एक निजी अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई जिसमें एक 20 वर्षीय महिला की सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद मौत हो गई थी, और पोस्टमार्टम में उसके पेट में सर्जिकल टेप मिलने की पुष्टि हुई है।
!-->
!-->
मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमने जांच शुरू कर

