उत्तराखंड के 11 राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द: चुनाव आयोग का बड़ा कदम
!-->
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में पंजीकृत 11 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) की मान्यता रद्द कर दी है। यह कार्रवाई इन दलों के लगातार निष्क्रिय रहने और पिछले छह वर्षों से लोकसभा या विधानसभा के किसी भी चुनाव में हिस्सा न लेने के कारण की गई है। इस कदम का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और निष्क्रिय दलों को सूची से हटाना है, जो अक्सर चुनावी लाभ या कर छूट जैसी सुविधाओं का दुरुपयोग करते हैं। इससे पहले भी चुनाव आयोग ने अगस्त में उत्तराखंड के छह राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द

