मुख्यमंत्री धामी ने गायों के रखरखाव के लिए राशि बढ़ाई — गो-संवर्धन को मिलेगा बल
!-->
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में गायों की सुरक्षा और देखभाल को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि अब प्रत्येक गाय के रखरखाव के लिए प्रतिदिन ₹80 की राशि प्रदान की जाएगी। इससे पहले यह राशि केवल ₹5 थी।
!-->
!-->
सरकार का यह कदम पशु हितों की सुरक्षा और गो-संवर्धन (Cow Conservation) के उद्देश्य से उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य में गायों के उचित रखरखाव, चारे और चिकित्सा सुविधाओं को सुनिश्चित करने में मदद करेगी।
!-->
!-->

