उत्तराखंड के 6 साहित्यकारों को ‘उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान’
!-->
!-->
!-->
देहरादून: 15 सितंबर, 2025 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक विशेष कार्यक्रम में राज्य के छह प्रमुख साहित्यकारों को 'उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान' से सम्मानित किया। यह सम्मान उन साहित्यकारों को दिया गया है, जिन्होंने दशकों तक अपनी लेखनी से उत्तराखंड की संस्कृति, साहित्य और सामाजिक चेतना को समृद्ध किया है। मुख्यमंत्री ने सभी साहित्यकारों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान राज्य के लिए अमूल्य है।



