हिमाचल प्रदेश में तेजी से फैल रही स्क्रब टायफस बीमारी अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी दस्तक दे चुकी है। इस बीमारी के कुछ मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। स्क्रब टायफस, जिसे झाड़ीदार बुखार भी कहते हैं, एक जानलेवा बीमारी है जो जीवाणु (Rickettsia tsutsugamushi) के कारण फैलती है। यह जीवाणु संक्रमित पिस्सू (चीगर माइट) के काटने से फैलता है, जो झाड़ियों, घास और खेतों में पाए जाते हैं।