उत्तराखंड रेशम उत्पादन में आत्मनिर्भर, किसानों की आय को लगेंगे पंख
!-->
देहरादून।उत्तराखंड ने रेशम उत्पादन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया है। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने घोषणा की है कि राज्य अब रेशम कीट बीज (Silkworm Seed) के उत्पादन में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से न केवल राज्य की केंद्र पर निर्भरता समाप्त होगी, बल्कि प्रदेश के हजारों किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि के नए द्वार भी खुलेंगे। इस वर्ष राज्य में 312 मीट्रिक टन शहतूत कोया और 10 हजार किलोग्राम एरी रेशम का उत्पादन हुआ है, जिससे लगभग 9 हजार



