दून में बदला मौसम का मिजाज: दिन-रात के पारे में बढ़ा अंतर, हल्की ठंड ने दी दस्तक, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
!-->
राजधानी देहरादून में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन अब दिन और रात के तापमान (पारे) में अंतर बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय अच्छी खासी हल्की ठंड महसूस हो रही है, जिसने लोगों को हल्के गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है।
!-->
!-->
मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में चटक धूप खिल रही है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बारिश का दौर थमने के बाद अब प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह और शाम की ठंड

