आपदा प्रभावित गांवों का विस्थापन: यूकेडी की सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग
!-->
देहरादून और उत्तराखंड के अन्य हिस्सों में भारी बारिश और बादल फटने से मची तबाही के बाद, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने राज्य सरकार से आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन की मांग की है। यूकेडी का कहना है कि सरकार को उन गांवों को प्राथमिकता देनी चाहिए जो भूस्खलन और नदी के कटाव के खतरे से जूझ रहे हैं।
!-->
!-->
यूकेडी के कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. शक्ति शैल कपरूवान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की 'आपदा प्रबंधन' नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर साल आपदा आती है, लेकिन सरकार सिर्फ मुआवजे और

