उत्तराखंड में रोपवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की प्रगति: केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे पर MoU, दिल्ली-देहरादून पर नई सुविधाएं
!-->
देहरादून, उत्तराखंड: राज्य में पर्यटन और कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। केंद्र सरकार की 'परिवत्माला परियोजना' के तहत उत्तराखंड में 50 रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, जिनमें केदारनाथ और हेमकुंड साहिब प्रमुख हैं। हाल ही में इनके लिए नया समझौता (MoU) साइन हुआ है। वहीं, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के लिए ATM, फूड कोठी, मेडिकल रूम और EV चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं, जो सफर को और सुरक्षित व आरामदायक

