देहरादून

यगोडा सत्संग सोसाइटी (YSS) द्वारा वर्षा प्रभावितों के लिए राहत निधि दान

देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश और आपदा की स्थिति को देखते हुए यगोडा सत्संग सोसाइटी (YSS) ने आगे आकर एक बड़ा कदम उठाया है। संस्था के स्वामी ईश्वरानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹25 लाख का दान किया है। यह राशि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए उपयोग होगी।

Dehradun #UttarakhandRains #ReliefFund

स्वामी ईश्वरानन्द गिरी ने कहा कि समाज और देशहित में सहयोग करना हर नागरिक का कर्तव्य है। आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अन्य सामाजिक संस्थाएं और लोग भी इस दिशा में आगे आएंगे।

Charity #SocialWork #FloodRelief

मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए स्वामी ईश्वरानन्द गिरी और यगोडा सत्संग सोसाइटी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी से ही सरकार आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा पाएगी।

CMReliefFund #Uttarakhand #DisasterManagement

बताया जा रहा है कि देहरादून सहित उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश से सड़कें, मकान और फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। ऐसे में राहत कोष में मिलने वाली मदद से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता पहुंचाई जा सकेगी।

HeavyRain #NaturalDisaster #HelpNeeded

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *