उत्तराखंड हाई कोर्ट ने चमोली जिले के थराली क्षेत्र में हाल ही में बादल फटने और भारी बारिश से हुए नुकसान पर राज्य सरकार से राहत और पुनर्वास की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने कहा कि प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता और मूलभूत सुविधाएँ मिलनी चाहिए।
यह कार्रवाई एक जनहित याचिका (PIL) पर हुई, जिसमें स्थानीय निवासी ने सड़कों की खराब स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, और भोजन व आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति न होने की शिकायत की थी।
हाई कोर्ट ने राज्य प्रशासन को निर्देश दिया है कि राहत कार्यों की प्रगति, पुनर्वास योजनाओं, और आधारभूत सुविधाओं की बहाली पर विस्तृत ब्योरा 28 अक्टूबर तक प्रस्तुत किया जाए।
#TharaliDisaster #UttarakhandHighCourt #ChamoliNews #DisasterRelief #Rehabilitation #UttarakhandNews #DehradunNews #PIL #Cloudburst #UttarakhandFloods