उत्तराखंड

अमन संस्था, अल्मोड़ा द्वारा उन्नत किस्म के चूल्हे का वितरण कार्यक्रम किया गया

अमन संस्था ने सामाजिक सेवा की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाते हुए ग्रामीण क्षेत्र जगनपुरी, मदनापुर, कुल्हा व कोपा ग्राम सभा, गदरपुर ब्लॉक की महिलाओं के लिए चूल्हा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को धुएँ से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना और स्वच्छ ईंधन के प्रयोग को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने लाभार्थी महिलाओं को आधुनिक चूल्हे वितरित किए और उन्हें इनके सही उपयोग व रख-रखाव के बारे में जानकारी दी। संस्था का मानना है कि स्वच्छ चूल्हे न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान देगा।

अमन संस्था ने आशा व्यक्त की है इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीण समाज में जागरूकता बढ़ेगी और महिलाएँ सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन जी सकेंगी। संस्था ने आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Health Insurance लेने से पहले अपना Premium Check करें।
Self
Spouse
First Child
Second Child
Enter Pincode & Mobile Number
Are you porting your policy?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *