अमन संस्था उत्तराखंड, एक गैर-लाभकारी सामाजिक संगठन, अल्मोड़ा जिले में स्थित है और राज्य के विभिन्न जिलों – अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और उधम सिंह नगर – में महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विविध सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

वर्तमान में संस्था उधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों – कोपा, कूल्हा, मदनापुर एवं जगनपुरी – में महिला, बाल एवं युवा संगठनों के माध्यम से मासिक बैठकों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों द्वारा समुदाय को विषयवार जानकारी देकर सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासरत है।
जलवायु संरक्षण की दिशा में विशेष पहल करते हुए संस्था द्वारा
- 3000 परिवारों को निःशुल्क उन्नत चूल्हे,
- 300 परिवारों को दीनबंधू बायोगैस प्लांट,
- 40 अजौला पौंड
- 40 मिनी फार्म एवं बागवानी इकाइयाँ
स्थापित की जा रही है। जिससे सतत विकास और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिल रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 29 अगस्त 2025 को तीन लाभार्थी परिवारों को 400 फलदार पौधे – जिनमें नाशपाती, अमरुद, आम, लीची, कागजी नींबू, पपीता, अनार, चीकू एवं कटहल शामिल हैं – वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।
अमन संस्था विश्वास करती है कि जब समुदाय को सही संसाधन और जानकारी मिलती है, तो वे अपनी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं।