नई दिल्ली। वैश्विक एआई स्टार्टअप Anthropic ने घोषणा की है कि वह भारत में अपना पहला कार्यालय 2026 तक बेंगलुरु में स्थापित करेगी। यह निर्णय भारत में तेजी से बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उद्योग और तकनीकी प्रतिभा को देखते हुए लिया गया है।
कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, भारत का तकनीकी इकोसिस्टम और कुशल इंजीनियरिंग टैलेंट विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी है।
इस नए केंद्र में AI सुरक्षा, रिसर्च, और क्लाउड-आधारित मॉडल विकास पर काम किया जाएगा।
#Anthropic #ArtificialIntelligence #TechNews #StartupIndia #Bengaluru #AIInnovation #AIJobs #TechnologyNews