रुद्रपुर। विश्व मानक दिवस-2025 के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा ने मंगलवार को होटल रेडिसन ब्लू, रुद्रपुर में “मानक महोत्सव” का आयोजन किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत, व्यापार संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि “मानक किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता और विश्वसनीयता की पहचान होते हैं।” उन्होंने उद्योग जगत से “लोकल के लिए वोकल” के मंत्र को अपनाने और भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने बीआईएस द्वारा चांदी की हॉलमार्किंग में एचयूआईडी प्रणाली लागू करने की सराहना करते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता और उपभोक्ता विश्वास बढ़ेगा। बीआईएस के निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया कि इस वर्ष विश्व मानक दिवस की थीम “सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-17) – लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी” है।
कार्यक्रम में डीआईसी, सिडकुल एसोसिएशन, प्लाई एसोसिएशन सहित कई औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
150 से अधिक उद्योग इकाइयों ने मानकीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण और बीआईएस योजनाओं पर चर्चा की।
बीआईएस स्टैंडर्ड क्लब के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानकों के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और “शुद्धता की प्रतिबद्धता के साथ देश का विकास” के आह्वान के साथ हुआ। WorldStandardsDay2025 #BISIndia #ManakMahotsav #RudrapurNews #AjayBhatt #UttarakhandNews #QualityStandards #HUIDHallmarking #SDG17 #BureauOfIndianStandards #MakeInIndia #LocalForVocal #IndustrialDevelopment #Sustainability #DehradunNews