देहरादून: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज, सरकारी काम ठप करने और तालाबंदी की चेतावनी

देहरादून: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज, सरकारी काम ठप करने और तालाबंदी की चेतावनी
👁️ 2 Views

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन अब और भी उग्र रूप धारण कर चुका है। मानदेय वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे हटने वाली नहीं हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000

प्रमुख मांगें और विरोध का कारण आंगनबाड़ी संगठन मुख्य रूप से तीन मांगों पर अड़ा हुआ है:

  1. मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि: वर्तमान मानदेय को अपर्याप्त बताते हुए कार्यकर्ता लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रही हैं।
  2. रिटायरमेंट पर सहायता राशि: कार्यकर्ताओं की मांग है कि सेवानिवृत्ति के समय उन्हें कम से कम 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाए।
  3. बायोमेट्रिक प्रणाली का विरोध: केंद्रों पर लागू की जा रही ऑनलाइन अटेंडेंस और बायोमेट्रिक प्रणाली को व्यावहारिक दिक्कतों के कारण कार्यकर्ता इसे हटाने की मांग कर रही हैं।

प्रशासन की कार्रवाई का कड़ा विरोध हाल ही में प्रशासन द्वारा आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। संगठन ने इस सरकारी आदेश की कड़े शब्दों में निंदा की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन डरा-धमकार उनके लोकतांत्रिक अधिकार को नहीं छीन सकता।

विभागीय कार्यों का होगा बहिष्कार आंदोलन को नई धार देते हुए संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द ही कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो सभी कार्यकर्ता विभागीय कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करेंगी और प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटका दिए जाएंगे। इससे विभाग की पोषण और टीकाकरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

🔥 ताजा खबरें
📂 कैटेगरीज
Scroll to Top