देहरादून से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-6136) को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद संभावित पक्षी-टकराव (शायद चील) के कारण वापस लौटना पड़ा।
घटना शाम 6:06 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद हुई। पायलट ने 5600 फीट की ऊंचाई पर विमान को नियंत्रित किया और 6:59 बजे सुरक्षित लैंडिंग करवाई। किसी यात्री को चोट नहीं आई। हालांकि, इस दौरान दो अन्य उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा।
#DehradunNews #FlightUpdate #JollyGrantAirport #IndigoAirlines #BirdStrike #EmergencyLanding #Uttarakhand