देहरादून

देहरादून बिजली कटौती अपडेट (Dehradun Power Cut)

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले कुछ दिनों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। ऊर्जा निगम (UPCL) ने 10 अप्रैल 2026 तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन 5 से 7 घंटे की कटौती की घोषणा की है। यह कटौती बिंदाल-निरंजनपुर 33 KV फीडर और तिलक रोड फीडर पर नई बिजली लाइन बिछाने और रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है।

मुख्य रूप से बिंदाल ब्रिज, मातावाला बाग, अराघर, परेड ग्राउंड, और पटेल रोड के आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा मोहनपुर, गणेशपुर, बड़ोवाला और सेवली जैसे इलाकों में भी पैनल मरम्मत और कंडक्टर बदलने के चलते घंटों बिजली गुल रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले ही निपटाने की अपील की है।

What's your reaction?