काशीपुर में बिना अनुमति ‘आइ लव मुहम्मद’ जुलूस रोका, बवाल और दारोगा पर हमला | UttarakhandNews

काशीपुर में बिना अनुमति ‘आइ लव मुहम्मद’ जुलूस रोका, बवाल और दारोगा पर हमला | UttarakhandNews
👁️ 116 Views

काशीपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में नवरात्र से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। रविवार देर रात मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिना अनुमति “आइ लव मुहम्मद” जुलूस निकाला। पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो स्थिति बिगड़ गई। समय रहते पुलिस ने बवाल को नियंत्रित कर लिया।
#काशीपुर #नवरात्र #उधमसिंहनगर #पुलिस

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000

रविवार रात करीब 9:40 बजे अल्ली खां क्षेत्र में अचानक यह जुलूस निकाला गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस चौकी कर्मियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। जब पुलिस ने तहसील रोड पर यह कहकर जुलूस रोका कि प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई है, तो लोग भड़क गए।
#काशीपुरसमाचार #उधमसिंहनगरन्यूज़ #उत्तराखंड

गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से दरोगा व पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। सूचना पर अन्य पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से हालात को काबू किया।
#पुलिसहमला #काशीपुरबवाल #उत्तराखंडसमाचार

पुलिस चौकी प्रभारी अनिल जोशी ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि भीड़ ने एसआई मनोज धौनी और पुलिस बल को घेरकर मारपीट की। भय और आतंक का माहौल बनाया। यहां तक कि उनकी वर्दी पर लगे स्टार फ्लैप तक फाड़ दिए गए और सरकारी वाहनों को तोड़ा गया।
#अल्लेखान #काशीपुर #पुलिसप्रशासन

इस मामले में नदीम अख्तर, हनीफ गांधी और दानिश चौधरी समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए करीब 400 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।
#एफआईआर #उधमसिंहनगरपुलिस #काशीपुरन्यूज़एहतियात के तौर पर अल्ली खां क्षेत्र में पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि बिना अनुमति जुलूस निकाला गया था, जिसे रोकने पर बवाल हुआ। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
#पीएसीतैनात #एसपीसिटी #काशीपुरखबर

🔥 ताजा खबरें
📂 कैटेगरीज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top