
देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के आसपास बिना अनुमति किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने गंभीर आपत्ति जताई है। AAI ने स्पष्ट किया है कि विमान सुरक्षा के लिहाज़ से एयरपोर्ट के आसपास किसी भी तरह के निर्माण के लिए अनिवार्य रूप से NOC (No Objection Certificate) लेना जरूरी है।
जांच के दौरान AAI ने कई ऐसी इमारतों को चिन्हित किया है, जो बिना आवश्यक अनुमति के बनाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे निर्माण विमान संचालन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
AAI ने संबंधित प्रशासन को इस विषय में अवगत कराते हुए कार्रवाई की सिफारिश की है और भविष्य में ऐसे निर्माण पर सख्त निगरानी रखने की बात कही है।
विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000
#JollyGrantAirport #DehradunNews #AAI #AirportSafety #IllegalConstruction #UttarakhandNews #AviationSafety #BreakingNews


