रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शनिवार को अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंची। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने बाबा की डोली का भव्य स्वागत किया। बाबा केदार के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचने के बाद बाबा केदार की भोग मूर्ति को विधि-विधान से मंदिर में विराजमान कराया गया। अब आने वाले छह माह तक यहीं पर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की जाएगी। डोली का स्वागत आर्मी बैंड की मधुर धुनों और पुष्प वर्षा के साथ किया गया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
इससे पूर्व डोली ने फाटा, ब्यूंग, नारायणकोटी समेत विभिन्न यात्रा पड़ावों पर रुककर भक्तों को आशीर्वाद दिया। हर स्थान पर भक्तों ने डोली का फूलों और जयघोषों के साथ स्वागत किया।
विधायक आशा नौटियाल ने बताया कि शीतकालीन यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की डोली का आगमन क्षेत्र के लिए आस्था और श्रद्धा का पर्व है।
#KedarnathDoli #RudraprayagNews #OmkareshwarTemple #Ukhimath #KedarnathYatra #WinterSeat #DevbhoomiUttarakhand #BabaKedarnath #HarHarKedar #ChardhamYatra #UttarakhandNews #KedarnathTemple #FaithAndTradition #ReligiousJourney #SpiritualIndia #ArmyBand #Devotion #BhaktiEmotion #UttarakhandTourism #RudraprayagUpdate