
देहरादून, 6 अप्रैल 2026: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 को लेकर दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। पहली खबर श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी है, तो दूसरी राज्य की अर्थव्यवस्था को लेकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000
केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग अपडेट: केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे हैं। इसी क्रम में, IRCTC (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) आगामी 10 अप्रैल 2026 से हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल खोलने जा रहा है। श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से अपनी टिकट बुक कर सकेंगे। इस बार दलाली और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। श्रद्धालुओं के लिए चारधाम पंजीकरण (Registration) और ग्रुप आईडी (Group ID) अनिवार्य कर दी गई है, जिसके बिना टिकट बुक नहीं की जा सकेगी।
प्रमुख किराया दरें (संभावित):
- सिरसी से: ₹6,086 (आना-जाना)
- फाटा से: ₹9,680 (आना-जाना)
- गुप्तकाशी से: ₹12,154 (आना-जाना)


