उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड — श्रद्धालु संख्या 16.56 लाख के पार, पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटा

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा एक बार फिर नए आयाम गढ़ रही है। बारिश और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा। केदारनाथ धाम में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या ने वर्ष 2024 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार तक 16 लाख 56 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं, जबकि अभी धाम के कपाट बंद होने में लगभग 15 दिन का समय बाकी है।

पिछले वर्ष पूरे यात्राकाल में कुल 16 लाख 52 हजार 76 यात्री केदारनाथ पहुंचे थे। इस बार केवल आठ अक्टूबर तक ही यह संख्या पार हो चुकी है। बुधवार को अकेले 5614 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।
केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर, भैयादूज के दिन बंद किए जाएंगे। अनुमान है कि तब तक यह आंकड़ा 17 लाख के पार पहुंच सकता है।

बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा जवानों की तैनाती, भूस्खलन क्षेत्रों में जेसीबी मशीनें, और यातायात नियंत्रण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस वर्ष 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने से हुआ था। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले।
हालांकि मानसून के दौरान अतिवृष्टि, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने यात्रा को कुछ समय के लिए प्रभावित किया। विशेष रूप से धराली (गंगोत्री मार्ग) को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन प्रशासन ने युद्धस्तर पर कार्य कर मार्गों को शीघ्र बहाल किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहें और आपात स्थिति में तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू करें।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम में यात्रा से बचें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर ठहरें।

#KedarnathYatra #CharDhamYatra #KedarnathTemple #UttarakhandNews #Badrinath #Gangotri #Yamunotri #PushkarSinghDhami #KedarnathRecord #TravelUttarakhand #DevbhoomiUttarakhand #CharDham2025 #KedarnathDarshan #HimalayanPilgrimage

Health Insurance लेने से पहले अपना Premium Check करें।
Self
Spouse
First Child
Second Child
Enter Pincode & Mobile Number
Are you porting your policy?